Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीपी के विचार को आत्मसात करें, देश आगे बढ़ेगा : डा. शशांक कोइराला

 

पोखरा, २४ भाद्र । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डॉ. शशांक कोइराला ने कहा है कि आज देश में स्व. वीपी के विचार को आत्मसाथ करनेवाले अनुयायियों की जरुरत है । उनका मानना है कि अगर वीपी के विचार को आत्मसाथ करते हैं तो देश आगे भी बढ़ सकता है । १०३वें वीपी जयन्ती के अवसर पर पोखरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बताया है । कार्यक्रम पोखरा–लेखनाथ महानगरपालिका वार्ड नं. २६ ने किया था ।
कार्यक्रम में डा. कोइराला ने कहा– ‘वि.सं. २०१५ साल में प्रथम जननिर्वाचित प्रधानमन्त्री बने थे, वीपी कोइराला । वहीं से नेपाल में विकास निर्माण का काम शुरु होने लगा है ।’ उन्होंने आगे कहा है कि आगामी मंसिर १० और २१ गते होने जा रहे प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा निर्वाचन में नेपाली कांग्रेस को बहुमत देकर वीपी का सपना पूरी करनी चाहिए । कार्यक्रम में वीपी चिन्तन प्रतिष्ठान के केन्द्रीय सदस्य श्रीहर्ष कोइराला ने कहा कि वीपी के चिन्तन को आत्मसाथ करना ही चाहिए, नहीं तो देश आगे नहीं बढ़ पाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *