Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का समय मधेश और पहाड के बीच लड़ना नहीं, विकास और रोजगारी सिर्जना करना है : मन्त्री साह

 

बारा, २४ भाद्र । सहरी विकास मन्त्री एवं माओवादी केन्द्र के नेता प्रभु शाह ने कहा है कि आज मधेश और पहाड़ के बीच वैमनस्यता सिर्जना कर लड़ने और झगड़ने का समय नहीं है । उनका कहना है कि आज मधेश और पहाड़ दोनों जगह रहनेवाले जनता विकास और रोजगारी चाहते हैं, मधेश अथवा पहाड़ियों से दुश्मनी नहीं ।
बारा जिला के कलैया उपमहानगरपालिका में शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– कुछ लोग मधेशी और पहाडियों के बीच वैमनस्यता सिर्जना करना चाहते हैं, एक दूसरे को लड़ाना चाहते हैं । लेकिन आज का जमाना लड़ने और झगड़ने का नहीं है, रोजगारी सिर्जना कर विकास करने का है । इसके लिए चुनाव में माओवादी को जितना आवश्यक है ।’ मन्त्री साह ने आगे कहा– ‘कल तक हम लोग राजनीतिक परिवर्तन के लड़ते आए थे । अब देश में गणतन्त्र आया है, संघीयता आया है । अब हम लोगों अपनी गरीबी से लड़ना है और इससे मुक्त होना है ।’ उनका कहना है कि पूर्वाधारण से युक्त समृद्ध मधेश यहां की जनता चाहती है ।’ मन्त्री साह का यह भी मानना है कि सड़क औ नहर का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य में सर्वसुलभता आज की आवश्यकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com