Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़

 

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित एक ऐतिहासिक हिन्दू मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। पिछले साल पेशावर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 160 साल पुराने इस मंदिर को दोबारा खोला

Mandir/Hindu Temple in Peshawar City Pakistan
Mandir/Hindu Temple in Peshawar City Pakistan (Photo credit: Wikipedia)

गया था।

हिन्दू समुदाय के नेताओं ने कहा कि हमलावरों ने गोरखनाथ मंदिर में तस्वीरों को जलाया और शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर गोर गाथरी इलाके के एक पुरातात्विक परिसर में स्थित इस मंदिर से मूर्तियां ले गए।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

मंदिर के संरक्षक ने बताया कि पिछले दो महीने में मंदिर पर किया गया यह तीसरा हमला है।

पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए मंदिर का दौरा किया। हिन्दू नेताओं ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा।

टेलीविजन चैनलों के फुटेज में मंदिर के फर्श पर जले कागज और बर्तन बिखरे दिखाई दिए।

source Webduniya.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com