आपने देखा क्या? देसी छोरी ने तूफानी डांस कर इंटरनेट फोड़ डाला(video)
Raath live नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया एक वीडियो जो भी देख रहा है, दोबारा जरूर देख रहा है। वीडियो में नीली ड्रेस पहने एक देसी छोरी इस कदर तूफानी डांस कर रही हैं कि उसकी अदाएं दीवाना बना रही हैं। हालांकि वीडियो में मेरे रश्के कमर गाना एडिट करके लगाया हुआ सा लग रहा है, लेकिन जो भी हो, देसी छोरी की ठुमके इस गाने की धुनों के साथ खूब मेल खा रहे हैं और इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं।
नुसरत फतेह अली खान का गाना मेरे रश्के कमर आजकल खूब सुना जा रहा है। इस गाने के रीमिक्स बन रहे हैं और हाल ही में आई फिल्म बादशाहो में भी इसे फिल्माया गया। शादियों, पार्टियों, हर जगह मेरे रश्के कमर की धूम है।

