Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाे नम्बर प्रदेश में ६० हजार सुरक्षाकर्मी निर्वाचन में परिचालन

 

काठमाडौँ -16 सितम्बर

असोज २ गते हाेने वाले  स्थानीय तह के तीसरे चरण के निर्वाचन के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी हाे चुकी है ।  यह जानकारी गृह मन्त्रालय ने दी है ।

निर्वाचन स्वतन्त्र अाैर भयरहित वातावरण   में सम्पन्न करने के लिए अावश्यक सभी तेयारी पूरी हाे चुकी है ।

प्रदेश नं २ के आठ जिला सप्तरी, सिराहा, महोत्तरी, सर्लाही, पर्सा, रौतहट, बारा अाैर धनुषा में असोज २ गते १३६ स्थानीय तह के लिए   निर्वाचन हाे रहा है । इस प्रदेश में एक महानगर, तीन उपमहानगर, ७३ नगरपालिका अाैर ५९ गाँवपालिका हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में आई बाढ से बिहार, उत्तरप्रदेश के जिलों में अलर्ट,बाढ में एक सौ पचास भारतीय समेत सैकड़ों लापता

प्रवक्ता सुवेदी ने कहा है कि नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी अाैर राष्ट्रिय अनुसंधान विभाग मिलाकर करीब ६० हजार सुरक्षाकर्मी निर्वाचन में परिचालन किया जा रहा है ।  आवश्यकताअनुसार यह  संख्या बढाइ भी जा सकती है ।

निर्वाचन काे मध्यनजर रखते हुए रात १२ बजे से निर्वाचन हाेने वाले आठ जिला मे भारत के साथ जुडे सीमा  में नाका बन्द कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com