Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस और माओवादी केन्द्र के बीच पार्टी एकता होना चाहिए : मोहन वैद्य

 

बुटबल, १ आश्वीन । नेकपा (क्रान्तिकारी माओवादी) के अध्यक्ष मोहन वैद्य ने माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को सुझाव दिया है कि वे नेपाली कांग्रेस के साथ पार्टी एकता करे । अध्यक्ष वैद्य को कहना है कि अब माओवादी केन्द्र कम्युनिष्ट पार्टी नहीं रहा, इसीलिए कांग्रेस के साथ पार्टी एकता हो जाता है तो ठीक रहेगा ।
बुटबल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष वैद्य ने कहा– ‘प्रचण्ड अपने को कम्युनिष्ट दिखाने के लिए नाटक करते आए रहे हैं । वे नाटक में बहुत कुशल भी हैं । अभी प्रचण्ड कह रहे कै कि हमारे साथ पार्टी एकता हो रहा है । लेकिन यह झूट और भ्रम का खेती है ।’ उन्होंने प्रचण्ड को सुझाव दिया– ‘हमारे साथ नहीं, आप नेपाली कांग्रेस के साथ पार्टी एकता कीजिए ।’
अध्यक्ष वैद्य ने दावा किया है कि नेपाल में पुनः क्रान्ति होनेवाला है । उनका कहना है कि वास्तविक क्रान्तिकारी शक्तियों के बीच पार्टी एकता होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘देश प्रमुख तीन दलों की सिण्डिकेट में चल रही है, यहां पश्चगामी राज्यसत्ता चल रही है । इसीलिए क्रान्तिकारी शक्तियों के साथ ध्रूवीकरण होना चाहिए, इसके लिए विचार–विमर्श भी हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *