पहले वनडे में भारत की जबरदस्त जीत, मैच में छा गए पंड्या समेत ये पांच प्लेयर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि सीमित ओवर के खेल में धोनी का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में 87 रनों पर 5 विकेट खोने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांड्या के साथ मिलकर भारतीय टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। धोनी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी हां, दरअसल धोनी के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 अर्धशतक हो गए हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। धोनी की वनडे में ये 66वीं हाफ सेंचुरी थी। इससे पहले धोनी ने टेस्ट में 33 और टी20 में एक हॉफ सेंचुरी लगाई है।
FIFTY! @msdhoni brings up his 66th ODI 50 @Paytm #INDvAUS pic.twitter.com/nc52IQbQDm
— BCCI (@BCCI) September 17, 2017
वीडियो में देखें, कैसे धोनी के आते ही एक बार फिर से मैदान पर धोनी-धोनी की आवाज आने लगी
The King returns to Chennai #TeamIndia #IndvAus pic.twitter.com/p8sd5RtamH
— BCCI (@BCCI) September 17, 2017
भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। रविवार को चेन्नई में खेले गए बारिश से प्रभावित इस मैच को मेजबान टीम ने 26 रन (DLS) से जीत लिया। बारिश के बाद मैच में टी-20 का रोमांच आ गया था। मुकाबले के दौरान इंडियन प्लेयर्स हर मामले में मेहमान टीम पर भारी साबित हुए। सीरीज का दूसरा वनडे 21 सितंबर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
– हार्दिक पंड्या (83 रन और 2 विकेट)
– एमएस धोनी
– युजवेंद्र चहल
– केदार जाधव
– कुलदीप यादव
ऐसा रहा मैच का रोमांच
– मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं थी और 11 रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए थे।
– चौथे विकेट के लिए 53 रन, छठे विकेट के लिए 118 रन और सातवें विकेट के लिए हुई 72 रन की पार्टनरशिप के बाद टीम का स्कोर 281 रन तक पहुंचा।
– ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन कोल्टर नाइल ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 54 रन देकर 2 विकेट लिए।
– भारत की इनिंग के बाद हुई बारिश के बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस मैथड से 21 ओवरों में 164 रन का नया टारगेट दिया गया।
– टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 35 रन तक उसके 4 विकेट गिर गए।
– इसके बाद पांचवें विकेट के लिए मैक्सवेल-स्टोइनिस ने 41 रन जोड़कर स्कोर को 76 रन तक पहुंचाया। हालांकि टीम नहीं संभल सकी।
– ऑस्ट्रेलिया की टीम 21 ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। जिसके बाद भारत ने ये मैच 26 रन (DLS) से जीत लिया।
हार्दिक बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

