Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देखिए, कोठरी के बाहर भी हो रहा है मतदान

 

धनुषा, २ आश्वीन । स्थानीय जनप्रतिनिधि चयन के लिए आज दो नम्बर प्रदेश में मतदान जारी है । स्थानीय निर्वाचन होने के बावजूद भी इस चुनाव ने राष्ट्रीय स्तर में ही नहीं, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में भी ध्यान आकृष्ट किया है । कारण है– यहां होनेवाले बहुपक्षीय प्रतिस्पर्धा राजनीतिक मुद्दा । प्रथम और दूसरे चरण के निर्वाचन में प्रमुख तीन पार्टी नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र मुख्य प्रतिस्पर्धी के रुप में दिखाई दिया है । लेकिन यहां सिर्फ यह तीन दल ही नहीं, निर्वाचन के समर्थक और विरोधी दोनों का प्रतिस्पर्धा यहाँ शान्तिपूर्ण रुप से हो रहा है ।
हाँ, यहां के प्रतिस्पर्धी दलों में प्रमुख तीन दल के अलावा राष्ट्रीय जनता पार्टी और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल तो है ही, उसके अलवा निर्वाच के विरोधी समूह भी यहां निर्वाचन में मतदान के लिए सहभागी बन रहे हैं । वह है– सीके राउत समूह ।

यह भी पढें   प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य


हां, आजाद मधेश नारा देकर सक्रिय सीके राउत के समर्थक भी इस बार निर्वाचन में सहभागी हुए हैं । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के नाम में सक्रिय सीके राउत समर्थकों ने मतदाताओं से कोठरी के बाहर मतदान करने के लिए कहा है । वैधानिक रुप में यह मत गणना नहीं होगा । लेकिन बताया गया है कि कोठरी के बाहर मतदान करनेवाले भी बहुत लोग हैं । विशेषतः धनुषा जिला के पूर्वी क्षेत्र में कोठरी के बाहर मतदान करनेवालों की संख्या अधिक है । गठबन्धन ने दावा किया है कि यहां ५० प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने कोठरी के बाहर मतदान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com