Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में संसद का निचला सदन भंग

 

२८ सितम्बर

 

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने मध्यावधि चुनाव कराने के लिए गुरुवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया। चुनाव 22 अक्टूबर को कराए जा सकते हैं। एबी ने उत्तर कोरिया के साथ बढ़े तनाव के बीच पिछले सोमवार को देश में मध्यावधि चुनाव कराने का एलान किया है।

उन्हें उम्मीद है कि कमजोर विपक्ष और उत्तर कोरिया पर कड़े रुख के कारण वह सत्ता में बने रहेंगे। हालांकि इस बीच ताजा सर्वे में टोक्यो की गवर्नर यूरीको कोइक तेजी से उभरी हैं। उनसे एबी को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

यह भी पढें   एप्पल ने सिरी और विजन प्रो टीम से 200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की

दिसंबर, 2012 में सत्ता में आए शिंजो की लोकप्रियता हाल के कई घोटालों के कारण काफी घट गई थी। इस बीच उत्तर कोरिया के साथ तनातनी ने स्थानीय राजनीति का रुख शिंजो के पक्ष में कर दिया। इससे वह आशान्वित हैं कि ऐसे माहौल में उनका कंजरवेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नीत गठबंधन बहुमत पाने में सफल होगा।

निचले सदन को भंग करने के लिए गुरुवार को बुलाए गए संसद सत्र का कई विपक्षी सांसदों ने बहिष्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव ऐसे समय कराए जा रहे हैं जब उत्तर कोरिया के साथ तनाव चरम पर है। प्रधानमंत्री एबी ने सदन में मौजूद सांसदों से कहा, ‘यह कड़ा मुकाबला है लेकिन यह सब जापान की सुरक्षा के लिए है।’ वैसे ताजा सर्वे में 18 फीसद वोटरों ने कहा कि वे बुधवार को गठित हुई कोइक की पार्टी ऑफ होप को वोट देने की सोच रहे हैं। वहीं 29 फीसद मतदाताओं ने एबी की पार्टी को वोट देने की बात कही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com