Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले और माओवादी वीच सात बुँदे सहमति, नयें सरकार में आएँगें ओली, अध्यक्ष बनेंगें प्रचण्ड

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ अक्टूबर ।
नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के वीच सात बुँदे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुवा हैं । एमाले और माओवादी पार्टी के वीच आने बाले प्रादेशिक और प्रतिनिधी सभा के चुनाव के लिए तालमेल किया गया हैं ।

एमाले और माओवादी के वीच चुनावी गठबन्धन बनाके चुनाव में जाने का और हो सके तो पार्टी एकता भी करने की सहमति पत्र हस्ताक्षर किया गया हैं ।

इसी तरहा, नेकपा एमाले आने बाले प्रादेशिक और प्रतिनिधी सभा के चुनाव में उपेन्द्र यादव के नेतृत्व बालें संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पार्टी और बाबुराम भटराई नेतृत्व के नयाँ शक्ति पार्टी के वीच भी सामजस्य करके आगे बढनें के लिए हस्ताक्षर किया गया हैं ।

यह भी पढें   अच्छे विचारों की रोशनी से निखरता है जीवन का व्यक्तित्व : बिमल सरार्फ

पार्टी एकता होने के बाद दोनो अध्यक्षों के अधिकार समान रहेंगें । एक सरकार चलाएँगें तो एक अध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी चलाएँगें ।

नेकपा माओवादी केंद्र की पदाधिकारी बैठक में नेकपा एमाले के साथ पार्टी एकता के बारे में विचार–विमर्श हुआ था । पार्टी मुख्यालय कोटेश्वर में हुई पदाधिकारी बैठक में एमाले के साथ पार्टी एकता और चुनावी तालमेल के बारे में विचार–विमर्श हुआ था , ये बात प्रवक्ता पंफा भुषाल ने बताई । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इन मुद्दों पर अंतिम निर्णय के लिए अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड और नेता गण नारायण काजी श्रेष्ठ और राम बहादुर थापा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।

यह भी पढें   संविधान  संशोधन - आज की अपरिहार्य आवश्यकता : विनोदकुमार विमल

नेकपा एमाले के स्थायी समिति के सदस्यों की बैठक ने आगामी मार्गशीर्ष में १० और २१ गते को होने वाले प्रदेश और संघ के चुनावों में वामपंथी दलों के साथ तालमेल और सहकार्य करने का निर्णय किया था । सत्तारूढ़ दल माओवादी केंद्र के साथ भी तालमेल करने की बात एमाले ने बेशक की थी पर इस बारे में कोई निर्णय नहीं किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com