Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देननरायण यादव और उनके बेटे पर भारतीय पुलिस नें लगाया अपहरण अभियोग

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ अक्टूबर ।
सप्तरी जिले की तिलाठी कोइलाड़ी गाँवपालिका के देवनारायण यादव और उनके बेटे अजय यादव को भारतीय पुलिस ने गिरफ्तार कर उनपर अपहरण अभियोग लगाया है ।

सीमावर्ती भारतीय बाजार कुनौली से बेटे अजय को भारतीय पुलिस के गिरफ्तार करने पर इस मामले की जानकारी लेने पहुँचे देवनारायण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर सुपौल जिले के वीरपुर थाने में बंद कर दिया है ।

यह भी पढें   नेपाल के ललितपुर में ऐतिहासिक 'श्री कुमारी छें' और 'न्यू कुमारी निवास' का उद्घाटन

पिछले साल सीमा अतिक्रमण करते हुए खाँडो नदी में बाँध बाँधने आए भारतीय लोगों का प्रतिकार करने वाले यादव को भारतीयों ने निगरानी में रखा था और अब उन पर झूठे अपहरण का केस लगाया गया है, ये दावा है स्थानीय लोगों का ।

ज्ञात हो कि देवनारायण के बेटे अजय ने हाल ही में भारतीय युवती के साथ शादी की है । वहीं भारतीय पुलिस का कहना है कि लड़की वालों के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने पर बाप बेटे को गिरफ्तार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com