राप्रपाद्वारा चुनाव के साथ हिन्दु राष्ट्र के बारे में जनमत संग्रह करान की माँग

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ अक्टूबर ।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आगामी मार्गशीर्ष के चुनाव के साथ ही हिंदू राष्ट्र के बारे में जनमत संग्रह कराने की माँग की है ।
हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर अनता के अभिमत को आवश्यक बताते हुए राप्रपा ने जनदबाव के लिए इसी आश्विन के २३ गते को देशव्यापी तौर पर जुलूस और सभा करने का निर्णय किया है ।
घाटी में कार्यक्रम के लिए आयोजित तैयारी बैठक में अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि हिंदुत्व नेपाल और नेपाली जनता की पहचान है, इसलिए पहचान की रक्षा के लिए सभी को आवाज बुलंद करनी होगी ।

