Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल और राजपा भी एकता प्रक्रिया में !

 

काठमांडू, १९ आश्वीन । प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा निर्वाचन को लक्षित कर विभिन्न राजनीतिक शक्तियों के बीच पार्टी एकता तथा चुनावी तालमेल हो रहा है और राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है । ऐसी ही राजनीतिक माहौल में मधेश केन्द्रीत प्रमुख दो दलों के बीच भी एकता संबंधी बहस पुनः शुरु हुआ है । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा (राष्ट्रीय जनता पार्टी) के कुछ नेताओं ने चुनावी तालमेल एवम् दीर्घकालीन एकता संबंधी बहस शुरु किया है ।

यह भी पढें   जाली नोटों केसाथ दो युवकों को किया गिरफ्तार


एमाले, माओवादी केन्द्र और नयां शक्ति के बीच बहृत वामपन्थी गठबन्धन निर्माण होने के बाद नेपाली कांग्रेस ने भी लोकतान्त्रिक गठबन्धन निर्माण का पहल शुरु किया है । ऐसी ही अवस्था में मधेश केन्द्रीय राजनीति में सक्रिय कुछ नेताओं को मानना है कि मधेश मुद्दा में सहमत राजनीतिक दल तथा नेताओं के बीच भी गठबन्धन होना आवश्यक है । समाचार स्रोत का कहना है कि संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा के शीर्ष नेता भी दो दलों के बीच होनेवाले चुनावी तालमेल के प्रति सकारात्मक हैं । राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो, शरदसिंह भण्डारी, महेन्द्रराय यादव लगायत नेता इसके लिए पहल भी कर रहे हैं । इधर फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव का भी मानना है कि मधेश मुद्दा में समान धारणा राखनेवाले राजनीतिक दलों के बीच एकता होनी चाहिए, इसका विकल्प नहीं है ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस ने भी मधेश केन्द्रित दलों के साथ लोकतान्त्रिक गठबन्धन का प्रयास शुरु किया है । लेकिन समाचार स्रोत का कहना है– ‘अगर मधेशवादी दलों के बीच चुनावी तालमेल तथा एकता संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगा तो मधेशवादी शक्ति कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित लोकतान्त्रिक गठबन्धन में नहीं भी जा सकता है । मधेशवादी दलों का एकता ही काफी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com