Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली जनता कम्युनिष्ट शासन स्विकार नहीं करेगी : कमल थापा

 

बुटवल, २५ आश्विन | राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि वे सरकार में सामिल हो रहें हैं | सरकार को बचाने के लिए वे सरकार में सामिल हो रहे हैं | उनका मन्ना है कि

एमाले और  माओवादी के बीच हुई तालमेल से निर्वाचन तालिका प्रभावित हो सकता है इसलिए उनकी पार्टी शेरबहादुर देउवा नेतृत्व के सरकार में जाने को तैयार है |

रिपोर्टस क्लब नेपाल रुपन्देही द्वारा आज बुटवल में आयोजित साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह परिस्थितिजन्य आवश्यकता है और उनको सरकार में जाने से निर्वाचन भी समय पर होगा और यो सरकार भी अल्पमत में नही परेगा ।’

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान

पूर्व उपप्रधानमन्त्री भी रहे थापा ने कहा कि नेपाल में वामपन्थी गठवन्धन के बाद एमाले और माओवादी दोनों मिलकर नेपाल में कम्युनिष्ट शासन लादने का प्रयाश कर रहा है जो असम्भव है |

एमाले और माओवादी दोनों फरक विचारधरा के कम्युनिष्ट है इसलिये यह दीर्घकाल तक नही रह सकता उन्होंने दावा किया |  कम्युनिष्ट शासन को नेपाली जनता प्रतिवाद करेगी |

किस प्रयोजन के लिए एकता किया गया है और मिलन का प्रयोजन क्या है भविश्य में पता चलेगा |  नेपाली जनता कम्युनिष्ट शासन नहीं स्विकार करेगी थापा ने कहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *