Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजधानी दिल्ली से सीएम केजरीवाल की कार चोरी, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

 

नई दिल्ली{मधुरेश प्रियदर्शी}: देश की राजधानी नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा पर ही सवाल उठा दिया है। यहां दिल्ली सचिवालय के सामने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरों ने उड़ा ली। बताया गया है कि नीले रंग की बैगन आर कार जो सीएम अरविंद केजरीवाल की थी सचिवालय के पास खड़ी सीएम की कार  चोरों  ने गायब कर दिया। यह घटना दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जानेवाले इलाके में हुई है। इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस के हाथ के तोते उड़ गए हैं और पुलिस पदाधिकारियों की पेशानी पर पसीने की बूंदे दिखने लगी, क्योंकि मामला आम आदमी का नहीं बल्कि सीएम की कार का है, जहां सुरक्षा के तमाम प्रबंध रहते हैं। चूंकि दिल्ली पुलिस भारतीय गृह मंत्रालय के अधीन है इसलिए कार चोरी की घटना के बाद केजरीवाल को केंद्र सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

बताया गया है कि यह कार केजरीवाल के लिए खास है क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत इसी से की थी और लगातार सफल रहे हैं। सीएम बनने के बाद भी वे इसकी कार का इस्तेमाल करते रहे हैं। अभी भी केजरीवाल लगातार इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। वे अपने लिए इस कार को लकी मानते हैं और इसकी चोरी उनके लिए वे भाजपा पर हमलावर हो सकते हैं। क्योंकि यह कार उनके लिए अन्ना आंदोलन से लेकर अबतक बेहतर साबित हुई है। बताया गया है कि केजरीवाल गुरूवार को दिल्ली में होनेवाले छठ को लेकर अपनी पार्टी के विधायकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बताया जाता है कि उनकी कार उसी दौरान चोरी हुई है। पुलिस इस बात की जानकारी ले रही है कि कार को कहीं केजरीवाल के किसी परिजन तो नहीं ले गए। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है कि कार को किसने व कैसे उड़ाया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *