Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार से सटे सभी राज्यों के बार्डर पर अलर्ट,इन्टरनेशनल बार्डर होगी सील

 

पटना{मधुरेश प्रियदर्शी}: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अक्टुबर को पटना आयेंगे. वे पटना विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर श्री मोदी पटना आ रहे हैं.पटना विश्वविद्यालय के समारोह में भाग लेने के बाद पीएम मोकामा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.एयरफोर्स के विशेष विमान से श्री मोदी पटना आयेंगे. इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पर करीब 11 बजे पटना विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. वहां डेढ़ घंटे से कुछ ज्यादा समय तक रहने के बाद वह करीब 12:30 बजे कार्यक्रम से निकलेंगे और फिर पटना एयरपोर्ट आयेंगे और यहां से एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से मोकामा जायेंगे.

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

पीएम के आगमन के दो घंटे पहले नेपाल और बिहार से जुडी़ सभी सीमाओं को सील कर दिया जायेगा. पीएम के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर पटना एवं मोकामा समेत आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दी गयी है.वाहन चेकिंग से लेकर अपराधियों के खिलाफ स्पेशल ड्राईव की शुरुआत कर दी गयी है. पीएम सुरक्षा की विशेष सुरक्षा के लिए ब्लू बुक से जुड़े तमाम सुरक्षा मानकों का पालन पूरी सख्ती से किया जा रहा है.

यह भी पढें   विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय में राखी, मेहंदी प्रतियोगिता से बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर जोर

पीएम के आगमन से एक दिन पहले मॉक ड्रिल और कारकेड रिहलसल समेत तमाम अन्य गतिविधियां की जायेंगी. खुफिया तंत्र को खासतौर से चौकस रहने के लिए कहा गया है. पीएम के आगमन के दो घंटे पहले नेपाल और बिहार से जुडी़ सभी सीमाओं को सील कर दिया जायेगा.नेपाल सीमा पर खासतौर से चौकसी करने के लिए कहा गया है.

बिहार से जुड़ने वाले पड़ोसी राज्यों झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल की सीमाएं भी सील कर दी जायेंगी. सभी सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर दिया गया है. मुख्यालय की ओर स सूबे में चेकिंग बढ़ा दी गयी है और सीमा पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गये हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com