Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पटना विश्वविद्यालय को सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी से भी आगे ले जायेंगे पीएम मोदी

 
पटना में समारोह को संबोधित करते पीएम मोदी

पटना {मधुरेश प्रियदर्शी} :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना विश्वविद्यालय (पीयू) को सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एक कदम आगे ले जाने की बात कही है। उन्होंने पीयू को विश्व के पांच यूनिवर्सिटी में शामिल होने के लिए आम़ंत्रित किया है। शनिवार को यहां पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की।

केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि देश के 10 सरकारी और 10 निजी विश्वविद्यालय को विश्व स्तर का बनाया जाएगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया होगी और इन विश्वविद्यालयों को सरकार के नियम कानून से स्वतंत्र रखा जाएगा। इन 20 विश्वविद्यालयों को पांच वर्षो में 10 हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। पीएम ने उम्मीद जताई हराचीन काल से नालंदा, विक्रमशीला और तक्षशीला जैसी यूनिवर्सिटी से देश को विश्व में पहचान दिलाने वाली बिहार की धरती पर स्थापित और पीढ़ियों को बनाने वाली पटना यूनिवर्सिटी भी इन 20 यूनिवर्सिटी में आगे आएगा।

यह भी पढें   शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की विरासत में बिहार की पहचान प्राचीन काल से ही है, इसे आगे बढ़ाते हुए बिहार को 2022 तक समृ़द्ध श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा, ‘मैं रोज 100 लोगों से मिलता हूं, उनमें बिहार के लोगों की संख्या सबसे ज्याद रहती है।’ इसके बाद पीएम यहां से पटना में बने नये म्यूजियम के लिए प्रस्थान कर गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com