Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की कंपनियां भारत में ८५ अरब डॉलर निवेश की योजना बना रही है

 

चीन की सैनी हेवी इंडस्ट्री सहित करीब 600 कंपनियां भारत में लगभग 85 अरब डॉलर निवेश की योजना बना रही हैं। जिन प्रॉजेक्ट्स में ये निवेश करेंगी, उनमें अगले पांच वर्षों में रोजगार के 7 लाख मौके बनने का अनुमान है। विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाली सरकार की नीति इन्वेस्ट इंडिया के तहत देश को इन्वेस्टमेंट के एक आकर्षक ठिकाने के रूप में बेहतर ढंग से पेश करने की तैयारी है। इन्वेस्ट इंडिया ने ऐसी 200 कंपनियों की लिस्ट बनाई है, जो अभी भारत में कारोबार नहीं कर रही हैं।

यह भी पढें   आज सोना चाँदी के मूल्यों में गिरावट
इन्वेस्ट इंडिया ने मोदी को भी दी जानकारी।

इन्वेस्ट इंडिया के एमडी दीपक बागला ने बताया, ‘हम अगले दो वर्षों में 100 अरब डॉलर विदेशी निवेश का लक्ष्य पाना चाहते हैं। इसमें नए और पहले से चल रहे, दोनों तरह के प्रॉजेक्ट्स में निवेश शामिल है।’ वित्त वर्ष 2017 के दौरान भारत में सबसे ज्यादा 43 अरब डॉलर एफडीआई आया था। यह रकम इससे पहले वाले साल से 9 पर्सेंट ज्यादा थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com