Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव की तिथि परिवर्तन नहीं होगीः निर्वाचन आयोग

 

काठमांडू, २ कार्तिक । निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चुनाव की तिथि परिवर्तन होनेवाला नहीं है । बुधबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधिप्रसाद यादव ने कहा– ‘बाहर जिस तरह आशंका की जा रही है, वैसा नहीं है । चुनाव निर्धारित तिथि पर ही सम्पन्न किया जाएगा ।’
आयुक्त डॉ. यादव ने यह भी जानकारी दिया कि समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली के तरफ प्रतिनिसभा और राष्ट्रीयसभा के लिए आवश्यक मतपत्र कार्तिक ७ के अन्दर ही तैयार हो जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश और प्रतिनिधिसभा के लिए एक ही मतपत्र प्रयोग किया जाएगा । डॉ. यादव के अनुसार बदर मत कम करने के लिए इस बार हर राष्ट्रभाषा में मतदाता शिक्षा दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *