Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठ पर्वः प्रेम, स्नेह और सामाजिक सद्भाव का पर्व हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमाडौं, १० कार्तिक । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने चुनाव को लोकतान्त्रिक उत्सव बताते हुए कहा है कि इसमें सहभागी होकर छठ पर्व की तरह ही सफल बनाना चाहिए । छठ पर्व के अवसर पर विहीबार एक शुभकामना सन्देश प्रदान करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने यह बात बताया है । शुभकामना सन्देश में प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है– ‘स्वदेश तथा विदेश में रहनेवाले सम्पूर्ण जनता में सुख, समृद्धि, सुस्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए शुभकामना व्यक्त करता हूं ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘छठ पर्व प्रेम, स्नेह और समाजिक सद्भाव का पर्व है । यह पर्व सिर्फ तराई में ही नहीं हिमाल और पहाड में रहनेवाले विविध सांस्कृतिक पक्षधरों ने भी छठ पर्व को अपनत्व किया है ।’
छठ पर्व के माध्यम से नेपाली–नेपाली बीच भावनात्मक एकता और सहकार्य के लिए समारात्मक सन्देश दिया जा सकता है, ऐसा कहते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने आगे कहा है– ‘छठ पर्व आपसी सम्बन्ध को थप मजबूत बनाकर राष्ट्रिय समृद्धि और एकता में योगदान दे सकता है, मैं कामना करता हूं ।’ सन्देश में आगे कहा है– ‘‘देश लोकतन्त्रिक मार्ग अर्थात् चुनाव की ओर उन्मुख हो रहा है । चुनाव लोकतान्त्रिक जग को मजबुत बनाता है, राजनीतिक स्थायित्व प्रदान करता है और आर्थिक समृद्धि हासिल करने के लिए सहयोग करता है, यह हमारी चाहत भी है, इसीलिए अपनी चाहत को मतपत्र के माध्यम से अभिव्यक्त करने का सुअवसर चुनाव भी है । इसीलिए मार्गशीर्ष १० और २१ गते होने जा रहे प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा निर्वाचनमा सहभागी होकर लोकतान्त्रिक उत्सव को सफल बनाने के लिए आह्वान करता हूं ।’

यह भी पढें   जिंदगी - कभी गीत, कभी कहानी और कभी अनसुलझा रहस्य : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com