Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सच्चे लोकतंत्रवादियों को एकजुट होना होगा : प्रधानमंत्री देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ अक्टूबर ।
प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने कहा— “जनता को लोकतंत्र, दीर्घकालीन शांति और विकास की अनुभूति देने के लिए सच्चे लोकतंत्रवादियों को एकजुट होना होगा ।”

बुधबार प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री देउवा ने कहा— “शांति प्रक्रिया लगायत मुद्दों को बीच में ही छोड़कर कम्यूनिस्ट अतिवाद और अधिनायकवाद लादने के लिए किए गए वाम गठबंधन के जÞरिए लोकतंत्र को मुश्किल में डालने की कोशिश की जा रही है ।”

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव में लोकतांत्रिक गठबंधन में सहभागी होने वाले दलों को दी जाने वाली सीट और गठबंधन की प्रकृति के बारे में विचार–विमर्श के लिए संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी । ये जानकारी नेता विमलेंद्र निधि ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *