Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाहान अस्पतालः अस्पताल नहीं एक मौत का कुँवा

 

मनोज बनैता, लहान, १३ कार्तिक ।

रा.उ.मु स्मारक अस्पताल लाहान के लापरबाही से एक गरीब दलित का जीवन संकट में पड़ गया है । उन का घर, जहाँ कभी खुशी गुँजती थी, वहाँ आज मातम छाया हुवा है । हां, लहान– ८ निवासी अनुमानित ३५ वर्षीय दुखी मेहतर का मौत चिकित्सक के लापरबाही के कारण हुई । मृतक दुखी मेहतर गत रबिवार सुबह करिब ११ः०० बजे तक अपना दैनिक काम में सक्रिय थे । नियमित सरसफाइ संबंधी काम खत्म करने के बाद वह अपने घर लौट आए । तब अचानक उनकी पेट में दर्द शुरु हुवा । परिवारों नें मेहतर तुरन्त सरकारी अस्पताल पहँुचाया । उन को ईमर्जेन्सी में भर्ना किया गया । उसके कुछ देर बाद मेहतर अपनी साथी–संगी से बातचित करने लगे । उनके साथ जो परिवारिक सदस्य थे, वह खाने के लिए कुछ लेने घर गए । उसी वक्त मेहतर को मौत ने अपना आगोस में ले लिया ।

यह भी पढें   भारत और नेपाल के विकास सहयोग: काभ्रेपलांचोक में दो नए विद्यालय भवनों की आधारशिला रखी गई


पीडितों का कहना है कि इमर्जेन्सी विभाग में कार्यरत डाक्टर ने जानकारी दिया था कि मेहतर का शरीरिक तापक्रम कम हो गया है । फिर भी उन्हे स्लाईन दिया गया । पीडित परिवार को कहना है कि अगर डाक्टर को रोग के बारे में जानकारी नहीं था तो अन्यन्त्र ‘रिफर’ कर देना चाहिए था । लेकिन उन लोगों ने ऐसा नहीं किया । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लाहान अस्पताल के चरम लापरबाही के कारण दुखी मेहतर का निधन हुआ है । इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मेहतर को बचाने के लिए अस्पताल ने यथासम्भव प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया ।
न जाने दुखी मेहतर जैसे कयों गरिब व्यक्ति, चिकित्सकों के लापरवाही के कारण ही जान गुवांते हैं । लाहान अस्पताल में तो इस तरह की हांलात और भी नाजुक है । विगत दिन में भी यहां इस तरह का कईं घटना घटी है । इसीलिए तो स्थानीय लोग कहते हैं– ‘लाहान अस्पताल मौत का कुवा से कोई कम है ।’
कौन है दुखी मेहतर ?
लाहान– ८ के स्थानीय निवासी मेहतर का एक १४ वर्षीय पुत्र है । पुत्र और बिबी के साथ वह रहते थे । मेहतर सड़क और सौचालय सरसफाई संबंधी काम करते थे । वह विगत १४ साल से लाहान स्थित मनोकामना बोर्डिङ स्कुल में ‘क्लिनिङ वर्कर’ के रुप में में कार्यरत थे । उन की मृत्यु के कारण स्कुल का सम्पूर्ण पठन–पाठन बंद की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com