Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग‌ंगा स्नान के क्रम मे‌ं भगदड चार की माैत

 

बेगूसराय। ४नवम्बर

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार में भगदड़ की खबर है। राज्य के बेगूसराय में स्थित चकिया सिमरिया घाट पर शनिवार को स्‍नान व महाकुंभ के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

घटना के बाद अब तक प्रशासन ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उधर, प्रत्‍यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि मरने वालों में से दो के शव नदी में बहा दिए गए।

यह भी पढें   भारत-नेपाल स्टार्टअप साझेदारी कार्यक्रम का दूसरा बैच शुरू, 25 नेपाली स्टार्टअप्स को भारत में मिलेगा प्रशिक्षण

शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा व महाकुंभ के मद्देनजर नदी घाट पर भारी भीड़ थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी थे। इसी दौरान वहां कोई अफावाह फैली, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि इस भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने फिलहाल दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, प्रत्‍यक्षदर्शियों ने शवों को नदी में बहा देने का आरोप लगाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *