Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईपीएल : कोई रन 6 लाख तो कोई रहा 6 हजार का

 

webduniya:खिलाड़ी की जितनी कीमत होती है, क्या वह उसी तरह से प्रदर्शन करता है? ऐसा नहीं है, क्योंकि हाल में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यूसुफ पठान का एक रन जहां लगभग 6 लाख रुपए का पड़ा, वहीं अजिंक्य रहाणे और मनदीप सिंह के एक रन की कीमत केवल 6 हजार रुपए आंकी गई।

आईपीएल के बाजार और मैदान पर प्रदर्शन को देखने से यदि खिलाड़ियों की उपयोगिता पर गौर किया जाए तो कुछ दिलचस्प आंकड़े सामने आते हैं। जैसे कि चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को 25 लाख डॉलर में खरीदा था, लेकिन वे एक मैच में ही अच्छी गेंदबाजी कर पाए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने केवल 191 रन बनाए और 12 विकेट लिए। चेन्नई ने उन पर लगभग 14 करोड़ खर्च किए और उनका एक रन उन्हें सात लाख रुपए से अधिक का पड़ गया। उनके कुछ विकेटों ने हालांकि स्थिति सुधार दी।

FILE

यूसुफ पठान को तो इस बार कोलकाता नाइटराइडर्स ने अधिकतर मैचों में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में उतारा, लेकिन एक सत्र के लिए 11 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि लेने वाला यह बिग हिटर केवल 194 रन ही बना पाया। इसी तरह से मुंबई इंडियंस ने दिनेश कार्तिक पर 11 करोड़ रुपए लगाए, लेकिन वे केवल 238 रन ही बना पाए। इस तरह से इस फ्रेंचाइजी को उनका एक रन साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा का पड़ा। विकेट के पीछे भी वे कमाल नहीं दिखा पाए।

यह भी पढें   सीमा पर सख्ती या मधेश को अस्थिर करने की साजिश ?

एक सत्र में लगभग नौ करोड़ रुपए कमाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सौरभ तिवारी का एक रन भी साढ़े चार लाख रुपए का पड़ा। उन्होंने केवल 191 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने विराट कोहली को अपनी टीम में बनाए रखा था। पिछले सत्र में वे इस पर खरे भी उतरे, लेकिन इस सत्र में वे केवल 364 रन ही बना पाए। सचिन तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की तरह कोहली को भी एक सत्र के लिए लगभग दस करोड़ रुपए मिलता है। तेंडुलकर ने 324 रन बनाए, जबकि धोनी ने 357 रन बनाने के अलावा 14 शिकार किए। मुंबई के रोहित शर्मा (20 लाख डॉलर), केकेआर के ब्रैंडन मैकुलम (नौ लाख डॉलर), दिल्ली डेयरडेविल्स के महेला जयवर्धने (14 लाख डॉलर) आदि बड़ी कीमत वाले खिलाड़ी भी अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

यह भी पढें   सीमा पर सख्ती या मधेश को अस्थिर करने की साजिश ?

दूसरी तरफ 2011 की नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर बिके केकेआर के गौतम गंभीर ने कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में बेहतरीन भूमिका निभाई। गंभीर ने 590 रन बनाए और 24 लाख डॉलर की अपनी कीमत के साथ पूरा न्याय किया।

कोलकाता ने इस साल की नीलामी में जब सुनील नारायण को सात लाख डॉलर में खरीदा तो सभी को हैरानी हुई, लेकिन वेस्टइंडीज का यह ऑफ स्पिनर बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गया और उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने के अलावा 24 विकेट भी लिए। नारायण को मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

पुणे के स्टीवन स्मिथ ने भी 362 रन बनाकर और अपने उम्दा क्षेत्ररक्षण से खुद पर लगी लगभग एक करोड़ रुपए की कीमत का पूरा हिसाब चुकाया। शेन वॉटसन, वीरेंद्र सहवाग, केविन पीटरसन, शाकिब अल हसन, अजहर महमूद, कैमरून व्हाइट, राहुल द्रविड़ और लसिथ मलिंगा भी अपनी कीमत पर खरे उतरे, लेकिन सबसे अधिक कीमत तो भारत के युवा खिलाड़ियों ने चुकाई।

यह भी पढें   सीमा पर सख्ती या मधेश को अस्थिर करने की साजिश ?

राजस्थान ने अजिंक्य रहाणे को लगभग 33 लाख रुपए दिए, लेकिन वे 560 रन बना बैठे। इस तरह से उनका एक रन लगभग 5900 रुपए का पड़ा। इसी तरह से 50 हजार डॉलर लेकर किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े मनदीप सिंह ने 432 रन ठोके और उनका एक रन केवल 6 हजार रुपए का पड़ा।

केकेआर की टीम में यदि मानविंदर बिस्ला नहीं होते तो फिर उसका चैंपियन बनना मुश्किल होता। बिस्ला ने फाइनल में मैच विजेता पारी खेली। हरियाणा के इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर केकेआर ने केवल 50 हजार डॉलर खर्च किए थे।

डेक्कन चार्जर्स ने शिखर धवन पर केवल तीन लाख डॉलर लगाए थे, लेकिन वे 569 रन बनाकर चोटी के तीन बल्लेबाजों में शामिल रहे। इसी तरह से परविंदर अवाना, वरुण आरोन, नितिन सैनी और गुरकीरत सिंह भी अपनी 50 हजार डॉलर की कीमत से बढ़कर प्रदर्शन कर गए।

इन सभी खिलाड़ियों को हालांकि अगले साल इसके लिए अच्छी कीमत मिल सकती है, क्योंकि आईपीएल के अगले सत्र से घरेलू खिलाड़ियों की भी बोली लगाई जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *