लिख कर रखिए, ८० सिटों के साथ कांग्रेस बहुमत लानेवाला हैः बालकृष्ण खाँड
काठमांडू, २२ कार्तिक । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा निर्वाचन प्रचार समिति के संयोजक बालकृष्ण खाँड ने कहा है कि आगामी निर्वाचन में नेपाली कांग्रेस ८० सिटों के साथ बहुमत लानेवाला है । बुधबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘इस निर्वाचन में आपकी अनुमान से पृथक परिणाम आनेवाला है । लिखकर रखिए ८० सिटों के साथ नेपाली कांग्रेस बहुमत लानेवाला है । आज की मिति और मेरी आवाज को रिकर्ड में रखिए । अगर मेरा कथन गलत साबित हो गया तो चुनाव के बाद प्रश्न कीजिए ।’
नेता खाँड का कहना है कि यह उनका ज्योतिषीय भविष्यवाणि भी नहीं है । कार्यक्रम में एमाले और माओवादी को चेतावनी देते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘एमाले और माओवादी को लोकतान्त्रिक होना जरुरी है । अगर आप कम्युनिष्ट शासन लाना चाहते हैं तो यह चुनाव आप के लिए अंतिम हो सकता है ।’ उनका कहना है कि नेपाली जनता कम्युनिष्ट शासन स्वीकार करनेवाले नहीं है, इसीलिए वाम गठबंधन से जनता सचेत हो चुकी है ।

