Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री द्वारा शिक्षामन्त्री श्रेष्ठ को बर्खास्त करने की चेतावनी

 

काठमांडू, २४ कार्तिक । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने शिक्षा मन्त्री गोपालमान श्रेष्ठ को पद से बर्खास्त करने की चेतावनी दिया है । बिहीबार डॉ. गोविन्द केसी के सामने ही फोन करके प्रधानमन्त्री देउवा ने ऐसा चेतावनी दिया है । काठमांडू नेसनल मेडिकल कॉलेज को दी गई सिट निर्धारण संबंधी पत्र के संबंध में असन्तुष्टि जताते हुए डॉ. केसी संबंध एक समूह प्रधानमन्त्री से मिलने के लिए गए थे । प्रधानमन्त्री देउवा ने डॉ. केसी के सामने ही शिक्षा मन्त्री श्रेष्ठ को फोन करके कहा है– ‘डॉ. केसी ने जो मांग आग लाया है, वह संबोधन होना चाहिए, सिट निर्धारण के लिए दी गई पत्र वापस कीजिए । नहीं तो आप पद से इस्तिफा दे सकते हैं ।’

यह भी पढें   बिजली बिल पर VAT को लेकर आलोचना के बाद सरकार राहत की तैयारी में

स्मरणीय है– उप–प्रधानमन्त्री एवं शिक्षामन्त्री गोपालमान श्रेष्ठ ने विवादास्पद काठमांडू नेसनल मेडिकल कॉलेज को एबबिबिएस सिट निर्धारण के लिए मेडिकल काउन्सिल को पत्र लिखा था । पत्र को विरोध करते हुए डा. केसी ने मांग किया है कि जल्द से जल्द चिकित्सा शिक्षा अध्यादेश पास होना चाहिए । प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है कि तीन पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को चिकित्सा शिक्षा अध्यादेश प्रमाणीकरण के लिए आग्रह किया है । देउवा ने कहा– ‘मैंने राष्ट्रपति से कहा है कि अत्यावश्यक अध्यादेश होने के कारण इसको रोक कर रखने का कानुनी अधिकार आप को नहीं है, जल्द ही प्रमाणकीकरण कीजिए ।’ प्रधानमन्त्री देउवा के अनुसार राष्ट्रपति ने भी अध्यादेश जल्द ही पास करने के लिए आश्वासन दिया है । इधर डॉ. केसी ने चेतावनी दिया है कि अगामी सोमबार तक अध्यादेश प्रमाणीकरण नहीं किया जाएगा और काठमांडू नेसनल मेडिकल कॉलेज को दी गई पत्र वापस नहीं किया जाएगा तो वह पुनः अनसन पर बैठेगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com