Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां शक्ति के उम्मीदवार लावती द्वारा पार्टी परित्याग

 

पाँचथर, २४ कार्तिक । नयां शक्ति पार्टी से प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार देनेवाले दो उम्मीदवार सहित चार नेताओं ने पार्टी परित्याग किया है । मार्गशीर्ष १० गते के लिए तय पाँचथर जिला के उम्मीदवार (प्रत्यक्ष) दिलबहादुर लावती और समानुपातिक उम्मीदवार रमेश परियार ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए पार्टी परित्याग का घोषणा किया है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘राजनीतिक स्थायित्व के लिए नयां शक्ति पार्टी निर्माण किया गया था, लेकिन हमारे नेता खूद अस्थिर बन गए है । नेतृत्व में व्याप्त अस्थिर चरित्र के कारण उम्मीदवार वापस कर पार्टी परित्याग की घोषणा करते हैं ।’ विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि कानूनी रुप में उम्मीदवारी वापस नहीं हो सकती, लेकिन राजनीतिक रुप में अब हमारे उम्मीदवारी नहीं रहेगी । लावती और परियार के साथ नयां शक्ति संबंध शिक्षक संघ केन्द्रीय सदस्य हेमबहादुर जगेवु और जिला खेलकुद संयोजक अनुराग केप्छाकी मगर ने भी नयां शक्ति परित्याग किया है । उन लोगों ने नेपाली कांग्रेस को साथ देने का निर्णय भी लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed