Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन जिला में चुनावी कार्यक्रम स्थगित

 

चितवन, १९ नवम्बर । चितवन निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद में उम्मीदवारी देनोवलो तथा माओवादी केन्द के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को पुत्र–शोक होने के कारण चितवन के सभी राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी कार्यक्रम को स्थगित किया है । आइतबार सुबह हृदयघात के कारण प्रचण्ड–पुत्र प्रकाश दाहाल का निधन होने के कारण वाम गठबंधन और चितवन क्षेत्र नं. ३ के सभी प्रतिस्पर्धी राजनीतिक दलों ने औपचारिक जनकारी देते हुए चुनावी कार्यक्रम को स्थगित किया है ।
वाम गठबंधन प्रचार–प्रसार समिति के संयोजक घनश्याम भट्टराई के अनुसार वाम गठबंधन की ओर मार्गशीर्ष ५ गते चितवन में चुनावी आमसभा होने जा रहा था । गठबंधन में आवद्ध शीर्ष नेता सभा को सम्बोधन करने जा रहे थे । भट्टराई के अनुसार उम्मीदवार प्रचण्ड को पुत्रशोक होने के कारण उक्त कार्यक्रम को भी स्थगित किया गया है । प्रचण्ड के मुख्य प्रतिस्पर्धी तथा लोकतान्त्रिक गठबंधन के विक्रम पाण्डे और विवेकशील साझा पार्टी के उम्मीदवार शरदराज पाठक ने भी अपना चुनावी कार्यक्रम को स्थगित किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *