Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निधी के कारण संविधान संशोधन नहीं हो पायाः राजेन्द्र महतो

 

जनकपुर, १९ नवम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि के कारण संविधान संशोधन नहीं हो पाया है । जनकपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधन करते हुए नेता महतो ने कहा कि नेता निधि ने बेइमानी करने के कारण ही मधेशी जनता का भविष्य अन्यौल में पड़ गया है । उन्होंने कहा कि निधि खूद को मधेश में सबसे बड़ा नेता कहलाना चाहते हैं, उनकी यही चरित्र के कारण संविधान संशोधन नहीं हो पाया है ।
नेता महतो ने आगे कहा– ‘नेपाली कांग्रेस संसद में सबसे पड़ा दल है, कांग्रेस के लिए निधि सबसे बड़े मधेशी नेता भी है, अगर उन्होंने संविधान संशोधन के पक्ष में अड़ान लिया होता तो कांग्रेस संविधान संशोधन के लिए तैयार हो जाता था, मधेशी जनता की भविष्य अन्यौलग्रस्त नहीं हो जाता ।’ कार्यक्रम में संबोधन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जनकपुर को दो नम्बर प्रदेश की राजधानी बनाया जाएगा, इसको रोकनवाले कोई भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *