Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाफिज सइद काे नहीं किया गया नजरबंद ताे अंतरराष्ट्रीय समुदाय नाराज हो सकता है पाकिस्तान से

 

लाहौर, प्रेट्र। २३नवम्बर

 

 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पाकिस्तानी न्यायिक समीक्षा बोर्ड कोइ बताया है कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को नजरबंद नहीं रखा तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय नाराज हो जाएगा। यह कहते हुए पंजाब सरकार ने हाफिज की नजरबंदी और तीन महीने जारी रखने की न्यायिक समीक्षा बोर्ड से इजाजत मांगी।

पंजाब के गृह मंत्रालय ने समीक्षा बोर्ड के समक्ष कहा है कि अगर हाफिज सईद को अभी रिहा किया तो पाकिस्तान पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग जाएंगे। उसने बताया कि सईद को खुफिया रिपोर्टो के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पंजाब प्रांत के गृह विभाग के एक अधिकारी ने समीक्षा बोर्ड से कहा कि सईद की रिहाई से पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आग्रह करते हैं कि बोर्ड सईद को रिहा नहीं करे क्योंकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

अधिकारी ने बोर्ड से यह भी कहा कि संघीय वित्त मंत्रालय के पास सईद के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण सुबूत हैं जो उसकी नजरबंदी को जायज ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर ही सईद को नजरबंद किया गया है। बोर्ड ने संघीय वित्त मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह सईद के बारे में संबंधित रेकॉर्ड सौंपे।

सईद को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में हाफिज के समर्थक भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। समर्थक हाफिज के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उसे तुरंत रिहा करने की मांग कर रहे थे। पिछले महीने न्यायिक बोर्ड ने हाफिज की नजरबंदी को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *