Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली और भारतीय सुरक्षाकर्मी द्वारा चुनाव लक्षित संयुक्त सतर्कता

 

झापा, १ दिसम्बर । सीमा क्षेत्र में तैनाथ नेपाली और भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने झापा में चुनाव लक्षित विशेष और संयुक्त सतर्कता अपनाया है । नेपाल में मार्गशीर्ष २१ गते होने जा रहे प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा चुनाव को लक्षित कर दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों ने विशेष सतर्कता अपनाया है । सुरक्षा स्रोत का कहना है कि नेपाल से भारत और भारत से नेपाल प्रवेश करनेवालों के ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा पदभार का प्रमाणपत्र


इसके साथ–साथ नेपाल और भारत दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों ने सीमा क्षेत्र में गस्ती भी बढ़ा दी है । सीमा क्षेत्र में नेपाल की ओर से सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस और भारत की ओर से एसएसबी, बिहार तथा बंगाल पुलिस गस्ती में हैं । झापा पुलिस उपरीक्षक (एसपी) विष्णुकुमार केसी ने भी स्वीकार किया है कि सीमा क्षेत्र में दोनों देशों की ओर से सतर्ककता बढ़ा दी गई है । एसपी केसी के अनुसार नेपाल की ओर से १५ सशस्त्र पुलिस, ९ नेपाल नेपाल पुलिस और भारत की ओर से १६ एसएसपबी परिचालित है । दोनों तरफ के पुलिस का प्रमुख उद्देश्य चुनाव लक्षित आपराधिक गतिविधि को नियन्त्रण करना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com