Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाफिज सईद ने चुनाव लडने घाेषणा की

 

३दिसम्बर

लाहौर, आइएएनएस। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने अगले साल नेशनल असेंबली के लिए चुनाव लडऩे का एलान किया है। पाकिस्तान में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। हाफिज 10 महीने की नजरबंदी से हाल ही में रिहा हुआ है। लाहौर हाई कोर्ट के आदेश के बाद सईद की रिहाई पर भारत और अमेरिका ने कड़ी नाराजगी जताई थी। अमेरिका ने पाकिस्तान से उसे फिर से गिरफ्तार करने को कहा था।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

-मिल्ली मुस्लिम लीग की ओर से लड़ेगा नेशनल असेंबली का चुनाव
-हाल में ही 10 माह की नजरबंदी से रिहा हुआ है जमात सरगना

शनिवार को लाहौर में पत्रकारों को बुलाकर उनसे बातचीत में सईद ने कहा कि वह मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) की ओर से नेशनल असेंबली के लिए चुनाव लड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लाहौर हाई कोर्ट ने सईद की नजरबंदी को तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने की अपील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने हाफिज सईद को छोड़े जाने का आदेश जारी किया था।
हाफिज सईद लाहौर के जौहर कस्बे में स्थित अपने घर पर जनवरी 2017 से नजरबंद था। रिहाई के बाद उसने भारत के खिलाफ अपने खतरनाक मंसूबे भी जाहिर किए थे। उसने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत के खिलाफ कश्मीर की आजादी और तेज होगी। पाकिस्तानी आतंकी का कहना है कि भारत और अमेरिका के दबाव की वजह से उसे नजरबंद किया गया था।
इसी साल किया पार्टी का गठन

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

इसी साल अगस्त में जमात उद दावा ने मिल्ली मुस्लिम लीग का गठन किया था। सैफुल्लाह खालिद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। खालिद ने कहा था कि उसकी पार्टी पाकिस्तान को वास्तविक इस्लामी मुल्क बनाने के लिए काम करेगी। उसने कहा था कि वह समान विचारों वाली पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com