Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यमन के पूर्व राष्ट्रपति ली अब्दुल्ला सालेह की हत्या

 

सना (एएफपी)।

५दिसम्बर

 यमन में हाउती विद्रोहियों ने सोमवार को राजधानी सना में देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की हत्या कर दी। सालेह की पार्टी जनरल पीपुल्स कांग्रेस ने भी उनके मारे जाने की पुष्टि की है।

हाउती विद्रोहियों से जुड़े टीवी चैनल अल-मसारिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में एक शव दिखाया गया है। इसे सालेह का बताया गया है। वीडियो के साथ न्यूज एंकर कहती है, ‘गृह मंत्रालय मिलिशिया संकट के अंत और उनके नेता तथा उसके बहुत से अपराधी समर्थकों के मारे जाने की घोषणा करता है।’ चश्मदीदों का कहना है कि सोमवार को हाउती विद्रोहियों ने सना में सालेह के घर को उड़ा दिया था।

यह भी पढें   पेरु के दक्षिणी भाग में ६.७ तीव्रता का भूकंप

सालेह (75) ने तीन दशक तक यमन पर राज किया लेकिन 2012 में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। बाद में हाउती विद्रोहियों से मिलकर वह तीन साल से यमन में शासन कर रहे थे। लेकिन शनिवार को घोषणा की थी कि अब वह ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों का समर्थन नहीं करेंगे।

मालूम हो, सियासी खींचतान और अस्थिरता के बीच 2015 में यमन में गृहयुद्ध शुरू हुआ। सालेह के बाद राष्ट्रपति बने अब्दरब्बू मंसूर हादी को देश छोड़कर सऊदी अरब भागना पड़ा। सऊदी अरब समर्थक देश यमन में हाउती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com