Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकी मंगेतर मेघन मर्कल विवाह बंधन में बंधेगे

 

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकी मंगेतर मेघन मर्कल अगले साल 19 मई को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। वे लंदन के नजदीक विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में शादी करेंगे। केंसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

प्रिंस हैरी (33) और मेघन मर्कल (36) ने करीब तीन हफ्ते पहले अपने अफेयर की पुष्टि की थी। अभिनेत्री मर्कल को फिल्म ‘सूट्स’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। मर्कल प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन हैं और शादी समारोह से पहले इंग्लैंड के चर्च में उनका बपतिस्मा (बैप्टाइज) किया जाएगा।

His Royal Highness Prince Henry of Wales and Ms. Meghan Markle will marry on 19th May 2018.

Today’s announcement follows earlier confirmation of the month of the wedding and its location at St George’s Chapel, Windsor Castle.

यहीं नहीं, उन्हें ब्रिटिश नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मर्कल के लिए ब्रिटेन की शाही परंपरा को भी तोड़ा जा रहा है। इस साल उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। जबकि इससे पहले कभी भी शादी से पहले किसी भावी दुल्हन को शाही परिवार की ओर से ऐसा आमंत्रण नहीं दिया गया था।

कौन हैं मेघन मर्कल?

अमेरिकी अभिनेत्री मेघन अमरीका के लॉस एंजेल्स में पली-बढ़ी हैं. हालांकि वो अभी टोरंटो में रहती हैं। साल 2011 में उन्होंने एक्टर प्रोड्यूसर से शादी की, लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया।

 

About Author

यह भी पढें   एम्बाप्पे बने लागतार दूसरी बार फीफा विश्वकप में गोल्डेन बूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *