Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब दो नम्बर प्रदेश में हमारी ही सरकार बनेगीः राजेन्द्र महतो

 

जनकपुर, १० दिसम्बर । धनुषा–३ से प्रतिनिधिसभा सदस्य में विजयी राजपा नेपाल के नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि उनकी जीत के साथ–साथ मधेश आन्दोलन का भी जीत हो गई है । जीत के बाद सञ्चारकर्मियों के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘यह जीत मधेश आन्दोलन की भी जीत है । धनुषाबासियों की जीत है, सम्पूर्ण मधेशी जनता की जीत है । क्योंकि जनकपुर मधेश आन्दोलन के लिए राजधानी है । यहां से मधेशवादी दल को जीत जना एक बहुत बडी उपलब्धी है ।’

यह भी पढें   "80वें स्वतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को DG Disc से सम्मान"


उन्होंने यह भी कहा की अब उनकी जिम्मेदारी संविधान संशोधन और मधेश विकास के लिए है । नेता महतो ने कहा– ‘संविधान संशोधन मुद्दा को केन्द्रविन्दु में रख कर हमारी संघर्ष जारी रहेगा । मुझे विश्वास है कि दो नम्बर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी । उसके बाद सरकार के जरिए हम अपने मुद्दा को आगे बढ़ाएंगे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “अब दो नम्बर प्रदेश में हमारी ही सरकार बनेगीः राजेन्द्र महतो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com