Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच विवादः सहमति के लिए राष्ट्रपति द्वारा आग्रह

 

काठमांडू, १७ दिसम्बर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रमुख राजनीतिक दलों को राजनीतिक सहमति के लिए आग्रह किया है । राष्ट्रीय सभा गठन संबंधी अध्यादेश स्वीकृत करना है या नहीं ? इसके संबंध में नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच विवाद होने के कारण राष्ट्रपति भण्डारी ने दोनों दलों के प्रमुख नेताओं को सहमति के लिए आग्रह किया है । शनिबार प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के साथ राष्ट्रपति ने अलग–अलग बातचीत की है । बातचीत के क्रम में ही राष्ट्रपति भण्डारी ने अध्यादेश के संबंध में राजनीतिक सहमति के लिए आग्रह किया है ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता, राहत कोष में 40 करोड़ रुपये देगा नेपाल पुलिस


स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस एकल संक्रमणीय निर्वाचन प्रणाली के अनुसार राष्ट्रीय सभा गठन करना चाहती है । लेकिन एमाले और माओवादी बहुमतीय प्रक्रिया के पक्ष में है । यही अडान के कारण राष्ट्रीय सभा गठन संबंधी अध्यादेश अभी विवाद में पड़ गया है । नेपाली कांग्रेस नेतृत्व के वर्तमान सरकार ने एकल संक्रमणीय निर्वाचन प्रणाली को समर्थन करते हुए अध्यादेश तैयार कर राष्ट्रपति समक्ष पेश किया है । उक्त अध्यादेश राष्ट्रपति द्वारा पास नहीं होने के कारण नेपाली कांग्रेस राष्ट्रपति के प्रति असंतुष्ट है ।
नेपाली कांग्रेस को कहना है कि राष्ट्रीयसभा गठन और प्रदेश प्रमुख नियुक्ति के बाद ही नयां सरकार निर्माण हो सकता है । लेकिन बाम गठबंधन इसमें सहमत नहीं है । गठबंधन का कहना है कि जनता ने चुनाव के द्वारा नयां जनादेश दिया है, इसीलिए अब जो कुछ होगा, नयां सरकार के द्वारा ही होगा । इस विवाद में कानुन व्यवसायी भी विभाजित हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com