Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 25 दिसंबर 2017

 

मेष (Aries): व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे इसकी सावधानी बरतिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी आपको सलाह देते है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग हैं।

 वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद के साथ आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव न करें, सब सही हो जाएगा। आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि दिन के दौरान आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। व्यवसाय में संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। उच्च अधिकारी आपके पक्ष में नहीं रहेंगे, ऐसी संभावना दिखती है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। बड़े निर्णय संभलकर लें। बड़े अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

यह भी पढें   नेपाल मौसम अलर्ट: रसुवा बाढ़ प्रभावित जिलों में आज रात से परसों सुबह तक मध्यम बारिश की संभावना

कर्क (Cancer): गणेशजी की कृपा से आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से साझेदारी के काम में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात पर मनमुटाव हो सकता है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिणाम स्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले उसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।

कन्या (Virgo): आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धार्मिक और परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

यह भी पढें   सांस की उम्मीद, शव का इंतजार: मधेश में बाढ़ से 162 लोग लापता

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश कर सकता है। बाहरी खान-पान से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों से विवाद हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा लेकिन वह आपको अनावश्यक नहीं लगेगा। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है।

यह भी पढें   रसुवा के लाङटाङ खोला जलविद्युत् आयोजना की सुरंग से दो लोगों के शव बरामद

मकर (Capricorn): तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन (Pisces): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com