प्रशान्त झा की पुस्तक HOW THE BJP WINS पर परिचर्चा
काठमान्डू २९ दिसम्बर

नेपाल भारत पुस्तकालय में लेखक अाैर पत्रकार प्रशांत झा की पुस्तक HOW THE BJP WINS पर एक परिचर्चा अादित्य अधिकारी के साथ अायाेजित की गई । भारतीय जनता पार्टी की नीति अाैर बदलते भारतीय राजनीति में उसकी भुमिका के इर्द गिर्द कई प्रश्न किए गए जिसका यथा सम्भव लेखक प्रशांत झा ने जवाब दिया । जादूई व्यक्तित्व के धनी भारत के प्रधानमंत्री अाैर नीति निर्धारण में माहिर अमितशाह पर वृहत चर्चा हुई साथ ही गुजरात में हुइृ भाजपा की जीत भी चर्चा मे शामिल थी । भारतीय राजदूत मनजीव पूरी ने प्रशांत झा अाैर अादित्य अाधिकारी का सम्मान किया । कार्यक्रम संचालन प्रथम सचिव रुबी जसप्रीत ने किया था ।

