Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं बरसेगी निर्मल बाबा की कृपा, समागम रद्द

 
निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीतसिंह नरूला ने लगता है भक्तों पर कृपा बरसाना बंद कर दिया है। बाबा ने जून में होने वाले चारों समागम अचानक रद्द कर दिए हैं।

निर्मल बाबा के ये समागम दिल्ली में 9, 10, 16, 17 जून होने थे। समागम के लिए कोई नई तारिख तय नहीं की गई है।

निर्मल दरबार ने एक बयान जारी कर भक्तों से असुविधा के लिए माफी मांगते हुए पैसे लौटाने की पेशकश भी की है। बयान में कहा गया है कि मौसम और कानूनी कारणों से यह समागम रद्द किए गए हैं।

यह भी पढें   काठमांडू में सात स्थानों से आज एलपीजी सिलिंडर बिक्री

गौरतलब है कि निर्मल बाबा के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। कई थानों में निर्मल बाबा के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं। बाबा कृपा बरसाने के अपने अजीबोगरीब तरीकों के कारण चर्चा में रहे हैं। (एजेंसी)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com