सुप्रीम कोर्ट नें मतगणना मे इस्तेंमाल हुई कागजातों को निकल्बानें की आदेश

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ जनवरी ।
सुप्रीम कोर्ट ने तनहुँ के चुनाव क्षेत्र न २ प्रदेश क में मतगणना के दौरान इस्तेमाल किए गए सभी मुचल्के ,मतपत्र लगायत के कागजातों को निकल्बाने का आदेश दिया हैं ।
प्रधानन्यायाधीश गोपाल प्रसाद पराजुली और न्यायाधीश दीपकराज जोशी,ओम प्रकाश मिश्र, चोलेन्द्र शम्शेर जवरा और दीपक कुमार कार्की के संवैधानिक इजलास ने आज एसा आदेश दिया ।
तनहुँ में मतगणना के दौरान धाँधली होने की बात को लेकर नेपाली काँग्रेस के नेता प्रदीप पौडेल ने सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करबाई थी ।
इसीतरहा, धनुषा क्षेत्र न ३ में प्रतिनिधि सभा के उम्मिदवार रामसिंह यादब ने निर्वाचन आचार संहिता के खिलाफ धाँधलीपूर्ण तरीके से चुनाव के दिन हि मिडीया में प्रचार प्रसार किए जाने के उपर मुकदमा दर्ज करबाया था और इसी मुदे पर संवैधानीक इजलास ने मिडीया में इस्तेमाल हुए समाचार और विज्ञापन निकल्बाने का आदेश दिया ।

