Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल ६ जनवरी २०१८शनिवार

 

मेष(Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मन कुछ खिन्न रह सकता है, इस पर अंकुश रखें। यात्रा के लिए समय उचित नहीं है। संतान की तरफ से चिंता हो सकती है। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ(Taurus): आज आपकी कार्यसफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने का उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति संबंधी कानूनी दस्तावेज आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन(Gemini): दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डाल सकते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्तर पर गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है।

यह भी पढें   दीपक भट्ट प्रकरणः अन्य वीआईपी उद्योगपतियों के नाम भी आए सामने, शेयर बाजार में हेरफेर का खुलासा

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज मन कुछ हताश और खिन्न रह सकता है। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी हो सकती है। अहं की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने में मेहनत करनी होगा। धन खर्च में वृद्धि के योग हैं। असंतोष हो सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह(Leo): आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे

कन्या(Virgo): शारीरिक और मानसिक कष्ट के कारण व्यग्रता हो सकती है। किसी के साथ झगड़े-झंझट होने में आपका अहं का टकराव हो सकता है। आकस्मिक धनखर्च का भी योग है। ऐसे में शांत चित्त बने रहना ही लाभदायक है। किसी के साथ विवाद में आज न पड़ें और अपने कार्यों पर फोकस करें

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

तुला(Libra): कार्यों में मिली सफलता आज आपको प्रसन्न रखेगी। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। महिला मित्रों से मिलना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि प्राप्त होगी। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु(Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। आलस्य हावी हो सकता है। मानसिक रूप से भी चिंता और व्यग्रता सता सकती है। हानिकर विचारों को यथासंभव दूर रहें। कार्यों के आयोजन में सतर्कता बरतना जरूरी है। उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद से बचें। व्यवहार सामान्य बनाए रखें और शांति से दिन बिता दें।

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

मकर(Capricorn): खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब हो सकती है। चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचारों और क्रोध को दूर रखने से बहुत-सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण का सामना करना पड़ सकता है। नए संबंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

कुंभ(Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास, मनपसंद भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुना कर सकते हैं। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। गणेशजी भागीदारी में लाभ देखते हैं।

मीन(Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *