Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैर आवासीय मधेसी संघ, यु.ए.ई. द्वारा “मधेसी मिलन तथा वनभोज” कार्यक्रम

 

बिनोद पासवान 

१२ जनवरी-२०१८ I दुबई, यु.ए.ई.
नयाँ साल २०१८ तथा मकर संक्रांतिके अवसरपर १२ जनवरी के दिन गैर आवासीय मधेसी संघ, यु.ए.ई. (Non-Resident Madheshis Association,#NRMA U.A.E.) द्वारा दुबईके जबिल पार्क में “मधेसी मिलन तथा वनभोज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में में तकरीबन ५०० मधेसी सहभागी होकर सफलतापुर्बक कार्यक्रम संपन्न हुआ । मधेश से जुड़े यु.ए.ई. के बिभिन्न संघ-संस्था जैसे मुस्लिम समाज, मिथिला समाज, मिथिला बचत संस्था के प्रतिनिधि मित्रों ने भी सहभागिता जनाया और कार्यक्रमको सफल बनानेमें सहयोग किया।
कार्यक्रमके शुरुवात में #NRMA-U.A.E. की उपाध्यक्ष डॉ. बॉबी सिंह यादव तथा सदस्य खुश्बू साह द्वारा संयुक्त स्वागत मन्तब्य देकर कार्यक्रम शुरू हुआ।
कार्यक्रमके प्रथम सत्रमे #NRMA-U.A.E. के बरिष्ठ सल्लाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव ने मधेश के सम्बन्धमे अपना बिचार प्रदान किया।
साथ ही, गैर आवासीय मधेसी संघ, अंतरास्ट्रीय समितिके अध्यक्ष एवं #NRMA-U.A.E. के बरिष्ठ सल्लाहकार ई. बसंत कुमार कुशवाहा ने “UNPO में मधेश” बिषयपर अपना बिचार ब्यक्त किया।
कार्यक्रम संचालन के लिए भोगेन्द्र राज साह, जगनारायण मंडल और प्रभात राय भट्ट ने बारी-बारी अपना भूमिका निभाया।
कार्यक्रम संयोजक के रूपमे अमित शर्मा द्वारा बिभिन्न रोचक खेल तथा गीत प्रस्तुति में समय ब्यवस्थापन के लिए समन्वयकारी भूमिका निर्वाह किया। सहभागी लोगोंके लिए टिकट बितरण तथा ब्यस्थापनमे बिनोद पासवान ने अपना जिम्मेवारी निर्वाह किया। उक्त कार्यक्रम के लिए नास्ता,भोजन तथा सामके चाय ब्यवस्थापन मदन यादव ने किया।
कार्यक्रम के अन्तमे #NRMA-U.A.E. के अध्यक्ष संजय कुमार कर्ण ने कार्यक्रममे सहभागी हुए सारे मधेसी मित्रोंको धन्यवाद दिया और, यु.ए.ई. में बसे सारे मधेसी मित्रोंको संगठनमे आबद्ध होकर एकजुट होनेके लिए आग्रह किया। भविस्यमे इसीतरह मधेसी को संगठित करते हुए गैर आवासीय मधेसी संघ, यु.ए.ई. द्वारा बिभिन्न कार्यक्रम आयोजना करनेका प्रतिबद्धता जनाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *