BOX OFFICE: ‘पद्मावत’ की बंपर ओपनिंग.. एडवांस बुकिंग से ताबड़तोड़ कमाई! 25 करोड़ तक की तगड़ी ओपनिंग होसकती है !!
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। भले ही फिल्म को लेकर.. कथाकथित कितना भी विरोध कर रहा हो.. लेकिन सच तो यह है कि भारत के सिनेमाप्रेमी फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की ओपनिंग कितनी जबरदस्त होने वाली है.. इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ही लगाया जा सकता है। कई बड़े शहरों में कुछ शोज हाउसफुल हो चुके हैं.. जबकि कुछ तेजी के साथ भर रहे हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्मों का दर्शक वर्ग हर उम्र के लोग हैं.. बाजीराव मस्तानी हो या हम दिल दे चुके सनम। लोग भंसाली फिल्मों के दिवाने हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो.. विरोध के बावजूद फिल्म 25 करोड़ तक की तगड़ी ओपनिंग देगी।

