Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषि उद्योग से ही आर्थिक क्रान्ति सम्भवः प्रचण्ड

 

काठमांडू, २ फरवरी । एमाओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को मानना है कि कृषि उद्योग से ही नेपाल में आर्थिक क्रान्ति सम्भव हो सकता है । ह्याचरी उद्योग संघ द्वारा विहीबार धुलिखेल में आयोजित एक कार्यक्रम को संम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मैं भी कृष का विद्यार्थी हूं । कृषि क्रान्ति बिना नेपाल में आर्थिक विकास सम्भव नहीं है । अब कृषि को उच्च प्रविधि के साथ जोड़ना पड़ता है और इस को उद्योग के रुप में विकास करना पड़ेगा ।’
उनका यह भी कहना है कि नेपाल में राजा–महाराज द्वारा प्रशिक्षित कर्मचारी बहुत संख्या में हैं, इसीलिए उनके लिए कठोर बनना पड़ता है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘अब वामपन्थी नेतृत्व में सरकार बन रहा है । कठोर ऐन–कानुन बना कर अब प्रजातन्त्र के नाम में अराजकता मचानेवालों को नियन्त्रण करना होगा ।’ समसामयिक राजनीति के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एमाले–माओवादी बीच पार्टी एकता होकर रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com