प्रदेश नं. १ की राजधानी विराटनगर नहीं, इटहरी होना चाहिएः मन्त्री गच्छदार
इटहरी, ३ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा उप–प्रधानमन्त्री एवं संघीय मामिला तथा स्थानीय विकास मन्त्री विजयकुमार गच्छदार ने कहा है कि प्रदेश नं. १ की राजधानी विराटनगर नहीं, इटहरी उपर्युक्त हो सकता है । नेपाल वितरक महासंघ द्वारा शनिबार इटहरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री गच्छदार ने कहा– ‘प्रदेश नं. १ की राजधानी विराटनगर नहीं इटहरी उपर्युक्त है । मुझे विश्वास है प्रदेशसभा बैठक द्वारा बहुमत से इटहरी राजधानी घोषणा की जाएगी ।’ मन्त्री गच्छदार का मानना है कि इटहरी पूर्वी नेपाल के लिए ही एक व्यवस्थित और विकसित शहर है । उन्होंने प्रतिवद्धता व्यक्त किया कि इटहरी को प्रदेश राजधानी बनाने के लिए वह प्रयत्नशील हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री गच्छदार ने यह भी कहा कि अब देश को आर्थिक विकास की ओर ले जना चाहिए । उनका मानना है कि देश निर्माण के लिए राजनीतिक स्वार्थ को त्यागना होगा । महासंघ के अध्यक्ष डम्बर बहादुर थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य रोहित प्रसाई, प्रदेश सांसद लीलम बस्नेत, इटहरी उपमहागरपलिका के प्रमुख द्वारिकालाल चौधरी, उप–प्रमुख लक्ष्मी गौतम आदि वक्ताओं ने भी अपनी–अपनी ओर से मंतव्य व्यक्त किया था ।

