Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 04 फरवरीः धनु राशि में शुभ योग आपकी राशि क्या कहती है…

 

मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं।

वृषभ (Taurus): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे। कला तथा पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर का भोजन करना टालें।

मिथुन (Gemini): अत्यधिक भावनाशीलता आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डवांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता हो सकती है। नींद सही से नहीं आएगी जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

horoscope

राशिफल: 4 फरवरी 2018

कर्क(Cancer): आज काम में सफलता मिलेगी इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। दोस्तों, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

यह भी पढें   शब्दों के घाव दिखाई नहीं देते, लेकिन दिल में उम्र भर रहते हैं : बिमल सरार्फ

सिंह (Leo): दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको दुविधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी ऐसी आशंका है। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसनेवाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ का संदेश-व्यवहार लाभदायक साबित होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और अहं आपका काम बिगाड़ेगा, समझदारी से काम लें।

कन्या (Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मिलन- मुलाकात हो सकती है। भेंट-उपहार मिल सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

तुला (Libra): आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद होने की आशंका है। मौजशौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की नियमित बैठक आज दोपहर को

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुलित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius): आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

मकर (Capricorn): बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय में नई विचारधारा से आपके कार्यों को नया स्वरूप मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकता है। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ की अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी

कुंभ (Aquarius): गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि दैनिक कार्यों में से बाहर निकल कर आज आप घूमने- फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेगा। कलाकारों एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com