रोटरी नेपाल लिटरेसी का अन्तराष्ट्रीय सेमिनार बिराटनगर में सम्पन्न
माला मिश्रा, बिराटनगर । रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 3293 के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साक्षरता तथा स्वच्छ पाठशाला अभियान का दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार बिराटनगर में सम्पन हुआ । बिरेन्द्र सभा गृह में आयोजित उक्त सेमिनार का का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री गोपालमान श्रेष्ठ ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मंत्री श्री श्रेष्ठ ने कहा की कोई भी नागरिक शिक्षा से वंचित न रहे ,नेपाल सरकार गंभीरता से काम कर रही है । समिति के अध्यक्ष रोटेरियन बेनी गोपाल मुंदड़ा ने कहा 5 वर्ष के अंदर नेपाल को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का उद्देश्य के साथ काम किया जा रहा है । कार्यक्रम में यूनिसेफ के नेपाल प्रतिनिधि तमु होजिमि विश्व के शिक्षा व्यवस्था के संबंध में कार्यपत्र प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष वासुदेव गोल्याण रोटेरियन सुरेंद्र गोलछा ,संतोष रिजाल ने कहा कि अबतक 500 सामुदायिक विद्यालयो में कम्प्यूटर प्रदान किये जाने की बात कह अपने विचार रखे । भारतीय क्षेत्र से पहुचे रोटेरियन शेखर मेहता ने नेपाल में साक्षरता बढ़ाने में सहयोग करने की बात कही । इस मौके पर बिराटनगर के मेयर भीम पराजुली ने भी 5 वर्ष के अंदर बिराटनगर पूर्णरूपेण साक्षर होने का दावा किया । इस मौके पर रोटेरियन बीजू थपलिय सहित बड़ी संख्या में रोटरी के प्रतिनिधि ,उद्योगी, व्यापारी व बिभिन्न संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे ।



