Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#10wicket-19 साल पहले बना था ये रिकॉर्ड,जब अनिल कुंबले के सामने सभी 10 पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टेक दिए थे घुटने

 

– अब तक टेस्ट इतिहास में सिर्फ 2 बॉलर्स ही टेस्ट की एक इनिंग में सभी 10 विकेट ले पाए हैं। इसमें इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले शामिल हैं।

– जिम लेकर ने 26 जुलाई 1956 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ऐसा किया था। लेकर ने उस मैच में कुल 19 विकेट झटके थे। वहीं, कुंबले ने पाक के खिलाफ टेस्ट में 14 विकेट लिए थे।

साल 1999 में पाकिस्तानी टीम भारत के दौरे पर आयी थी। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से पीछे था दूसरा टेस्ट दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाना था।

दिल्ली में हुए इस टेस्ट मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहली इनिंग में 252 रन बनाए थे। सकलैन मुश्ताक ने 5 विकेट लिए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली इनिंग में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। कुंबले ने 4 और हरभजन ने 3 विकेट लिए थे।

– दूसरी इनिंग में भारतीय टीम ने अच्छी बैटिंग की। ओपनर सदगोपन रमेश के 96, सौरव गांगुली के 62 और जवागल श्रीनाथ के 49 रन के मदद से टीम ने 339 रन का स्कोर बनाया और पाकिस्तान को 420 रन का टारगेट दिया।

– मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने भी बढ़िया शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 101 रन की पार्टनरशिप कर ली। इस समय मजबूत दिख रही पाकिस्तान को पहला झटका कुंबले ने शाहिद आफरीदी को आउट कर दिया।

– इसके बाद 128 रन के स्कोर तक पाकिस्तान के 6 विकेट गिर चुके थे। पूरी टीम कुंबले के आगे पस्त नजर आई और 207 रन के

स्कोर बोर्ड 198/9 हो चुका था भारत जीत से बस एक विकेट की दूरी पर था, लेकिन सभी चाहते थे कि ये 10वां विकेट भी अनिल कुंबले के खाते में जाए। लेकिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार युनिस ने वसीम अकरम से कहा क्यों न हम रन आउट हो जाएं ताकि कुंबले को यह रिकॉर्ड बनाने का मौका ही न मिले, तो इस पर वसीम अकरम ने जवाब दिया, हमें अपना खेल खेलना चाहिए अगर कुंबले की किस्मत में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है तो उसे कोई भी रोक नहीं सकता।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *