Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झाडू लेकर मुख्यमन्त्री राउत सड़क सफाई अभियान में

 

जनकपुर, २७ फरवरी । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत झाठू लेकर शहर सफाई अभियान में निकल गए हैं । मंगलबार मुख्यमन्त्री राउत ने प्रदेश राजधानी जनकपुर स्थित जनक चौक से जानकी मन्दिर तक सफाई किया है । ‘जनकपुर महासफाई अभियान’ में सहभागी हो कर मुख्यमन्त्री राउत ने सडक में झाडू लगाया है ।


अभियान के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए नियमित सरसफाई होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘नागरिकों की परिचय उस क्षेत्र की सरसफाई और वातावरण से होता है, इसीलिए प्रदेश के भीतर हर गांवपालिका, नगरपालिका और महानगरपालिका को सफाई अभियान संचालन करना चाहिए, तब ही हम लोग स्वस्थ रह सकते हैं ।’ मुख्यमन्त्री राउत का कहना है कि मन्दिर तथा सार्वजनिक स्थलों को दुर्गन्धित करनेवालों को कानुनी कारवाही की जाएगी ।
विभिन्न निकाय तथा संघ–संस्था की आयोजन में जनकपुर की धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल राम चोक, जनक चौक, जानकी मन्दिर आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित हैं । अभियान में प्रदेश सांसद, सुरक्षाकर्मी, शिक्षक, विद्यार्थी और सर्वसाधारण सहभागी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *