Sun. Mar 23rd, 2025

राशिफल 1 मार्च

मेष(Aries): अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता मिल सकती है। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। हानिकर विचार, वर्तनी और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से तकलीफ की आशंका है। हो सके तो आज प्रवास टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

 वृषभ(Taurus): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।

मिथुन(Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक और व्यापारिक क्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पड़ोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिकरूप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 मार्च 2025 रविवार शुभसंवत् 2081

कर्क(Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। मन में दुःख और असंतोष की भावना रह सकती है। आंखो में पीड़ा होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल लगेगा। पारिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। धन का अधिक खर्च होगा।

सिंह(Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आपमें अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय जल्दी में लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखिएगा।

कन्या(Virgo): आज आपके अहं को कोइ चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिकरूप से चिंता बनी रह सकती है। मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। जहां तक हो सके विवादों से दूर रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 22 मार्च 2025 शनिवार शुभसंवत् 2081

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने का योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।

धनु(Sagittarius): गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने की सलाह देते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों और व्यवहार से बचिएगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग:बआज दिनांक21 मार्च 2025 शुक्रवार शुभसंवत् 2081

मकर(Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण से भी हो सकता है। व्यावहारिक और सामाजिक कारणों से भी व्यय की संभावना है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढ़े इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

कुंभ(Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं हैं। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान प्राप्त करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। साझेदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।

मीन(Pisces): 
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिएगा। सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *